फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शौचालय निर्माण में ढिलाई पर नोटिस

शौचालय निर्माण में ढिलाई पर नोटिस

Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। निर्मल भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के प्रति जमकर लापरवाही की जा रही है। निर्देशों के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है। विकास खंड बावन की दो ग्राम पंचायतों में भी धनराशि के बावजूद शौचालय का निर्माण न कराने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन जिले में शौचालय का निर्माण कराने में काफी लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर लक्ष्य प्राप्त नहीं हो रहा है। हालांकि शौचालय का निर्माण कराने के लिए शासन स्तर से भी कई बार पत्र जारी किया गया लेकिन ग्राम पंचायत स्तर से काफी उदासीनता के कारण लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। विकास खंड बावन की ऐसी ही दो ग्राम पंचायतों में धनराशि होने के बाद भी शौचालय का निर्माण न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि बावन ब्लाक के ग्राम पंचायत दुलारपुर में 236 तथा गदाईपुर 545 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य है। ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को शौचालय निर्माण के निर्देश देते हुए मनरेगा से धनराशि भी जारी कर दी गई। इसके बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी ने शौचालय निर्माण नहीं कराया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी हरिशंकर मिश्र ने ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed