Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ‘अब दिल्ली का सफर’

‘अब दिल्ली का सफर’

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सपा की हरदोई लोकसभा सीट की प्रभारी एवं राज्यमंत्री लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के बाद अब दिल्ली का सफर तय करना है, ताकि नेताजी मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाया जा सके। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर फतह हासिल करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के आधार है और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल बारात घर हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बूथ स्तर समीक्षा बैठक में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कार्य किया है और आगे भी वे कार्यकर्ताओें के हितों के लिए हर स्तर पर कार्य करेंगी। इस मौके पर विधायक श्याम प्रकाश, राजेश्वरी देवी, बाबू खां, नगर पालिका चेयरमैन डा सईद, रिजवान खां, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपामऊ सिद्धू तथा पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू, शराफत अली तथा उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पीके एवं महासचिव अजय सिंह पाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

सभी ने कहा कि हमें एकजुटता का संकल्प लेकर कार्य करना है और लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करनी है। विधायक श्याम प्रकाश ने अधिकारियों की मनमानी कार्यशैली पर अंकुश लगाने तथा कार्यकर्ताओं के हितों के लिए हर स्तर पर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी भावनाओं एवं अपेक्षाओं के बारे में जरूर अवगत कराएं, हर स्तर पर उनके लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर वसीम अहमद, नासिर अली, अमित बाजपेयी, रानू त्रिवेदी, जीतू वर्मा, आदर्श दीपक मिश्रा, चांद मिया, सलीम, जमीर जैदी, अब्दुल बारिश और ब्रजकांत यादव आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed