Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चार लोगों ने जहर खाया, महिला की मौत

चार लोगों ने जहर खाया, महिला की मौत

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। दुधमुही बच्ची को छोड़ महिला समेत चार ने जहर खा लिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, जबकि तीन अन्य का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

टडियावां क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी मनोरमा (24) पत्नी कमल किशोर ने शुक्रवार की सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत महिला को जिला अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति कमल किशोर ने बताया कि उसकी पत्नी ने 15 दिन पूर्व एक पुत्री को जन्म दिया था। उसके बाद से ही उसे पेट दर्द की शिकायत रहती थी। इसी के चलते उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि उसका एक दो वर्ष का पुत्र कौशल है। उसकी ससुराल बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम अलमापुर में राम सहाय के घर में है।
विज्ञापन

उन लोगों को भी घटना की सूचना भेज दी गई है। इधर, पिहानी क्षेत्र के ग्राम खटेली निवासी छोटी बिटिया (28) पत्नी करंद ने शुक्रवार की सुबह घर में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधुआ निवासी सुनीता (23) पुत्री सत्यदेव ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा माधौगंज क्षेत्र के सब्दा निवासी पंकज (28) पुत्र बाबू सिंह ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed