फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   घर पर स्कूली कंप्यूटर मिले तो नपेंगे गुरुजी

घर पर स्कूली कंप्यूटर मिले तो नपेंगे गुरुजी

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को दिए गए कंप्यूटर अगर गुरुजी और कर्मियों के घर पर मिले तो कार्रवाई की जाएगी। जिले में स्कूलों में लगे कंप्यूटर की हकीकत को जानने को परियोजना टीम आएगी। इसके लिए परियोजना कार्यालय से कंप्यूटरों का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन

शासन ने जूनियर स्कूल के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा मुहैया कराने की योजना जिले में वर्ष 03-04 में शुरू की थी। प्रथम वर्ष में जिले को आठ कंप्यूटर मुहैया कराए गए थे। इसके बाद वर्ष 05-06 में एक दर्जन कंप्यूटर मुहैया कराए गए। स्कूलों के कंप्यूटर या तो बंधे पड़े है या टीचरों और कई विभागीय अफसरों के घर पर लगे हुए है। इससे छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 03-04 में 8, 04-05 में 12, 07-08 में 11, 08-09 में 10, 09-10 में 25, 10-11 में 25, 11-12 में 40 और वर्ष 12-13 में 43 कंप्यूटर स्कूलों को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों के निरीक्षण में अफसरों को कंप्यूटर मिले नहीं थे। इस पर परियोजना निदेशक अतुल कुमार ने पत्र जारी कर बीएसए से कंप्यूटर आवंटित होने वाले स्कूलों की सूची तलब की है। साथ ही उस टीचर का नाम भी मांगा गया, जिसके कार्यकाल में कंप्यूटर स्कूलों को हैंड ओवर किए गए थे। कहा कि कंप्यूटर जिस स्कूल के लिए आवंटित है, वहीं पर मिलने चाहिए। पत्र में कहा कि स्कूलों में आवंटित कंप्यूटर की हकीकत जानने को टीम को जिले में भेजा जाएगा। अगर स्कूल में कंप्यूटर नहीं मिले, तो संबंधित टीचर और क्षेत्र के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed