फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बदमाशों ने साइकिल और नगदी छीनी

बदमाशों ने साइकिल और नगदी छीनी

Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत खदरा के पास निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड से बदमाशों ने साइकिल, मोबाइल व नगदी छीन कर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की, पर बदमाशों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नया गांव मुबारक पुर निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड का कार्य करते हैं। वर्तमान समय में वह शाहजहांपुर में इंश्योरेंश कंपनी में तैनात हैं। वह शाहजहांपुर से ड्यूटी करने के बाद रेलवे स्टैंड से साइकिल लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में खदरा के पास चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और साइकिल, मोबाइल, एटीएम कार्ड और पांच सौ रुपए छीन लिए और उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसएसआई मदनलाल मौके पर पहुंचे और छानबीन की, पर बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चला। सुरक्षा गार्ड की ओर से कोतवाली देहात में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed