फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अब जिला अस्पताल का ‘चेहरा’ और ‘चाल’ बदलेगी

अब जिला अस्पताल का ‘चेहरा’ और ‘चाल’ बदलेगी

Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
‘जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। अस्पताल में सीआरएम, आटोलाइजर और डूडी विद कलर की सेवाओं का लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। डॉक्टरों की कमी को भी पूरा किया जाएगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोलर सिस्टम के माध्यम से रात भर रोशन रहेंगे। जिला स्वास्थ्य सेवाओं में काफी पीछे है। इससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए गैर जिला भागना पड़ता था। मार्ग में समय लगने के कारण मरीजों की मौत तक हो जाती थी। डॉक्टरों की कमी और कई गंभीर रोगों के इलाज की व्यवस्था न होने से मरीजों को गैर जिले और निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ता था।’
विज्ञापन

हरदोई। जिला अस्पताल में सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और परिसर में संचालित सीएमओ कार्यालय को को बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। इसकी इमारत को गिराकर मरीजों के वार्ड का निर्माण होगा। सीएमओ दफ्तर के लिए जिला प्रशासन से भूमि की मांग की गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में सीआएम सेवा शुरू होगी और हड्डी के गंभीर आपरेशन भी हो सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा आटो लाइजर लगेगा, जिससे पैथालाजी की सभी जांचें हो सकेंगी। इसके अलावा डूडी इको विद कलर सेवा शुरू होगी। इसके तहत हृदय रोग की जांच और रंगीन अल्ट्रा साउंड हो सकेगा। इन सेवाओं के शुरू होने से मरीजों पर आर्थ्क बोझ कम होगा। उधर, अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलाजिस्ट, तीन ईएमओ, एनेस्थेटिक्स, अधीक्षक एवं स्टोर प्रभारी, चर्म रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजीशियन, दो फिजीशियन कम हैं। यहां 26 मंजूर पदों के सापेक्ष 13 डॉक्टर तैनात हैं और डॉक्टरों के 13 पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग इन पदों ने इन पदों के भरने की कवायद शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या से जूझ रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजात मिलेगी। हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो लाख रुपए की लागत से सोलर लाइट सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे डॉक्टरों को भी आपरेशन आदि का कार्य करने में आसानी होगी। उधर, जिले में 200 डॉक्टरों के मंजूर पदों पर 174 की तैनाती है, जबकि आयुष डॉक्टर 19, फार्मेसिस्ट 85 में 79, एएनएम 488 में 444 और संविदा पर 43 कर्मी तैनात हैं।

इंसेट
‘ट्रामा सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को दे दी गई है। डॉक्टरों की कमी के लिए शासन को लिखा गया है और मार्च अंत तक डॉक्टरों की तैनाती हो जाएगी। सोलर लाइट लगाने को संबंधित विभाग को लिखा जा चुका है। अस्पताल में नई सेवाएं आगामी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएंगी। सीएमओ कार्यालय के जगह का आवंटन शीघ्र होगा और उसके बाद दफ्तर का निर्माण कार्य शुरू होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक एंबुलेंस और दो-दो अन्य गाड़ियां लगाई गई है। इसके अलावा 108 नंबर की 21 एंबुलेंस भी मरीजों की सेवा में लगी हुयी है।’
डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed