फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   941 families will spend chilly nights under the sky

आसमान के नीचे सर्द रातें बिताएंगे 941 परिवार

Mon, 21 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 21 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
941 families will spend chilly nights under the sky
पिहाली ब्लॉक के तवक्कलपुर गांव में अपने अधूरे आवास के बाहर खड़ी मूलचंद की पत्नी सोमवती। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिले के 941 परिवार इस बार भी सर्द रातों में खुले आसमान की नीचे रातें बिताएंगे। इन गरीबों को कई साल से पीडी डीआरडीए इंदिरा आवास की दूसरी किस्त नहीं दे पा रहे हैं। लाभार्थी ब्लॉक, तहसील से लेकर विकास भवन के चक्कर लगाकर थक गए हैं लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है।

विज्ञापन


बीपीएल श्रेणी के परिवारों को इंदिरा आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 70 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये रकम लाभार्थी के खाते में दो किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त से 35 हजार मकान निर्माण की शुरू में और दूसरी किस्त दीवारें बनने के बाद छत डालने के लिए दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2015-16 तक आवास पाने वाले 941 परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।

विज्ञापन

 

इन लाभार्थियों को इंदिरा आवास की दूसरी किस्त नहीं मिली है, इससे मकानों में छत नहीं पड़ पा रही है। 23 परिवार चार साल से, 114 परिवार तीन साल से, 493 परिवार तीन साल से और 391 परिवार एक साल से खुले आसमान के नीचे रातें बिताने को मजबूर हैं। परिवार के मुखिया ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक और विकास भवन के कई कई चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कहीं भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष  2012-13 में भरावन में 4, बेंहदर में 19, 2013-14 में अहिरोरी में 20, भरावन में 29, पिहानी में 30, संडीला में 35, 2014-15 में अहिरोरी में 89, बेंहदर में 23, भरावन में 8, बिलग्राम में 45, मल्लावां में 24, हरपालपुर में 9, कछौना में 2, माधौगंज में 34, पिहानी में 3, संडीला में 20, शाहाबाद में 1, टड़ियावां में 235, 2015-16 में अहिरोरी में 54, बावन में 2, बेंहदर में 16, भरावन में 23, भरखनी में 19, बिलग्राम में 7, हरियावां में 4, हरपालपुर में 5, कछौना में 20, कोथावां में 15, पिहानी में 8, संडीला में 48, सुरसा में 35, टड़ियावां ब्लॉक के 55 लाभार्थियों की दूसरी किस्त लटकी है। 

 ब्लॉक के तवक्कलपुर गांव की सोमवती पत्नी मूलचंद, राजरानी पत्नी राजाराम, सोमवती पत्नी रामौतार, सावित्री पत्नी सतीश, विटाना पत्नी रामाधार, राजरानी पत्नी सियाराम व ईश्वरी पत्नी लतीफ, जमुही की हेमनती पत्नी हेमनाथ व आशादेवी पत्नी आशाराम, इटारा की बड़ी बिटिया पत्नी रामस्वरुप व विनोदनी पत्नी विनोद को 2014-15 में पहली किस्त मिली थी। इन गरीबों के परिवार कई साल से परेशान हैं। 



पीडी डीआरडीए प्रदीप यादव ने बताया कि सभी बीडीओ को 23 नवंबर तक अधूरे इंदिरा आवासों की दूसरी किस्त जारी करने और आवासों को पूरा कराने के आदेश दिए हैं। आवास पूरा न कराने वाले बीडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed