{"_id":"5c61be97bdec22738244759d","slug":"91549909655-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटी, दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली पलटी, दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरबा शहाबुद्दीनपुर मेें सोमवार सुबह कच्चे रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में एक युवक की दबकर मौत हो गई, जबकि बालक घायल हो गया।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरबा शहाबुद्दीनपुर निवासी यूसुफ दहेलिया गांव निवासी अयूब का ट्रैक्टर चलाता है। सोमवार को यूसुफ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दहेलिया जा रहा था। यूसुफ का भांजा शकील (18) पुत्र अकील निवासी ग्राम दहेलिया और ट्रैक्टर मालिक अयूब का पुत्र इलियास (10) ट्राली के टूल बॉक्स पर बैठ गए। कच्ची सड़क पर ट्राली पलट गई। शकील ट्राली के नीचे दब गया, जबकि इलियास कुछ दूर जा गिरा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह ट्राली सीधी कर शकील को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि शकील तीन भाइयों में छोटा था। वह मानसिक रूप से बीमार था। इलियास गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।