फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शौचालय का पैसा खा गए 38 शहरी, एफआईआर

शौचालय का पैसा खा गए 38 शहरी, एफआईआर

Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शौचालय का पैसा खा गए 38 शहरी, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में शौचालय निर्माण के लिए मिली राशि 38 शहरी डकार गए। मामले की जांच के बाद नगर पालिका ईओ ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। ईओ ने बताया कि मोहल्लों में शौचालय निर्माण का सर्वे जारी है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्र में पालिका द्वारा 2250 शौचालयों का निर्माण दो अक्तूबर तक होना है। इनमें प्रथम किस्त के रूप में 2115 लाभार्थियों के खातों में 4000 रुपये की राशि (प्रति लाभार्थी) भेज दी गई थी। निर्देश दिए गए थे कि आधे से ज्यादा कार्य कराने पर दूसरी किस्त में 4000 की राशि भेजी जाएगी। ये राशि 1256 लाभार्थियों के खाते में भेज दी गई। शासन की सख्ती के बाद नगर पालिका ने इस ओर रुख कड़ा कर लिया है। शहर के सभी वार्डों में शौचालय निर्माण का सर्वे कराया और 38 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई। इन लोगों ने धनराशि तो ले ली लेकिन शौचालय निर्माण के लिए एक ईंट भी प्रयोग नहीं की। नगर पालिका ईओ जी. लाल ने बताया कि सूची शहर कोतवाली भेजी है।
विज्ञापन


शौचालय का पैसा डकार गए 38 शहरी, रिपोर्ट
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिली थी राशि
- जांच में शौचालय न मिलने पर पालिका ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed