फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   87 villages await Bank Opening

87 गांवों में बैंक खुलने का इंतजार

Mon, 16 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Mar 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
87 villages await Bank Opening

चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब चंद दिन शेष

विज्ञापन
हैं, मगर जिले के लाखों ग्रामीणों के बैंक शाखाएं खुलने के सपने पूरे नहीं हो पा रहे हैं। अब 31 मार्च 15 तक उन 87 गांवों में बैंक शाखाएं खुल पाना संभव नहीं होगा जो दो साल पहले चयनित किए गए थे।

दो साल से लगातार इंतजार बढ़ते जाना कहीं न कहीं बैंकों की उदासीनता एवं कार्यप्रणाली का संकेत दे रहा है। इस बाबत प्रशासन के स्तर से कई बार पत्र भेजने के बाद भी बैंकों ने अभी तक यह भी सूचना नहीं दी कि आखिर कब तक लक्ष्य के अनुसार के वे चयनित गांवों में शाखाएं खोल देगी।

ज्ञात हो कि दो साल पूर्व जिले के 110 गांवों का चयन बैंक शाखाएं खोलने को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति ने लिया था। इसके लिए बैंक बार गांवों का आवंटन किया था। 31 मार्च 14 तक यह सभी 110 शाखाएं खुलनी थी, मगर मार्च 2015 चल रहा और 110 के सापेक्ष करीब 23 शाखाएं ही खुल सकी हैं।

चयनित गांव चौंसार, अलीनगर, दहेलिया में बैंक आफ इंडिया, सकरौली में बैंक आफ बड़ौदा, कछेलिया, भीगावन, गुर्रा, बेहटारामपुर, सरेसर, बडागांव, बिरौली, परचल रसूलपुर, सरसंड, दारूकु इयां, सर्रा, हैदरपुर, महरी, लखनपुर, मैकपुर, कलोली में स्टेट बैंक, उमरौली, जैतपुर में यूनियन बैंक।

कटरी छोछपुर, धुबिया, जैहदीपुर, बजेहटा, चठिया रामपुर,  सांक, बरउना, कुंइया, भीठादान, चठिया धनवार, कठमा, हथौड़ा, इटारा, जलाहीपुर में पीएनबी,  कौड़िया, बमरौली, खैरूद्दीनपुर, बैरूआ, कुरसेली, मुहईपुरी में इलाहाबाद बैंक, अल्लीपुर, भैनगांव, भदेउरा, खजोहना, पंहुतेरा।

वासितनगर, परिहावां, परसोला, शुक्लापुर भगत, गोसवा, डांगा, लोधी, आंझी, मंझिला में जीबीए, इटौली, कमालपुर में केनरा बैंक। सेमरिया, मुरादपुर, महीठा, जयराजपुर, मुस्तफाबाद में सेंट्रल बैंक, थमरवा-बिरौली में कारपोरेशन बैंक, अडंगापुर, नफसाना में ओबीसी, ककेड़ी, बड़ागांव में आईओबी।

कठिघरा, बरनापुर फत्ते में यूको बैंक, कैखाई, रामपुर मंसूरपुर में एक्सिस बैंक, टेनी, म्यौनी, सहजनपुर में आईसीआईसीआई बैंक, मंसूरपुर, मेहरेपुर, भोलीपुर, तबकलपुर में एचडीएफसी बैंक, बाबटमऊ, सिकरौली, सरवेन में पीएसबी, नेबली सरैया में आईएनजी वैश्या बैंक।

बढुआ में कोटक बैंक और सारीपुर हीरालाल, गाजू, चचरापुर में विजया बैंक की शाखाएं खुलनी थी। इस बाबत एलडीएम पीके सिंह कहते है कि लगातार संबंधित बैंकों के नियंत्रक कार्यालयों को पत्र भेजे जा रहे, पर कहीं से भी कोई जवाब उनके कार्यालय को नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed