{"_id":"5c630c19bdec224c7f23cd98","slug":"81549995033-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में प्रवीण व चंद्रशेखर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में प्रवीण व चंद्रशेखर ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय खसौरा में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। शिक्षकों ने खेलकूद मेें प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बालक वर्ग प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में खरगपुर विजेता व खसौरा की टीम उप विजेता रही। प्राथमिक वर्ग बालक खो-खो प्रतियोगिता में खसौरा की टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खसौरा के प्रवीण ने पहला व रोहित ने दूसरा स्थान पाया। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में खसौरा के चंद्रशेखर प्रथम व खरगपुर के संजीव द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग ऊंचीकूद प्रतियोगिता में खसौरा के चंद्रशेखर व खरगपुर के संजीव क्रमश विजेता व उपविजेता रहे।
बालिका वर्ग कबड्डी में खसौरा प्रथम व ज्यूरी-चंद्रमपुर की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में खसौरा की टीम विजेता व सुरजूपुर की टीम उप विजेता रही। ऊंची कूद में ज्यूरी चंद्रमपुर के शोभित ने पहला व खरगपुर के पवन ने दूसरा स्थान पाया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में ज्यूरी-चंद्रमपुर विजेता व खसौरा की टीम उप विजेता रही। खो-खो में ज्यूरी चंद्रमपुर विजेता व नेवादा चौंगवां की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल में सुरजूपुर विजेता व खसौरा की टीम उपविजेता रही। खो-खो उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में ज्यूरी चंद्रमपुर विजेता व खसौरा उपविजेता रहा। कबड्डी सीनियर वर्ग बालिका में ज्यूरी चंद्रमपुर विजेता व खसौरा की टीम उपविजेता रही। संकुल प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा व मनोज कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संबंधित स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।