{"_id":"5c61bebfbdec2273ad00c1f7","slug":"81549909695-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटा, दबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटा, दबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। कस्बा स्थित गेस्ट हाउस के सामने रविवार देर रात टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
लोनार थाना क्षेत्र के मंझकरिया गांव निवासी रमेश (25) पुत्र राजकुमार रविवार रात ग्राम सिलवारी निवासी रामनिवास की बेटी का तिलक चढ़ाने अल्लाहगंज शाहजहांपुर गया था। रात में वह अन्य लोगों के साथ टेंपो से लौट रहा था।
रास्ते में ग्राम गौरखेड़ा के पास सवायजपुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। हादसे में रमेश समेत टेंपो में सवार अन्य कई लोग भी घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल रमेश को अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रमेश विवाहित था। वह खेती किसानी करता था। उसके एक बेटी और बेटा है। एसओ पाली राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि टेंपो में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं थीं।