फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   घायल सिपाही ने घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

घायल सिपाही ने घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

Wed, 31 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही ने घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
पाली (हरदोई)। हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल जा रहे यूपी 100 के सिपाही को रास्ते में एक बालक घायल अवस्था में पड़ा दिखाई। इस पर सिपाही ने खुद की परवाह न करते हुए घायल बालक कोसीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पहुंचने पर दोनों का इलाज किया गया।


बुधवार को सुबह लगभग 12 बजे ड्यूटी पर सवायजपुर में तैनात यूपी 100 के सिपाही राजीव कुमार गोस्वामी की बाइक फिसल गई। वह घायल हो गया। राजीव अपने एक साथी के साथ बाइक से पाली जा रहा था कि रास्ते में रम्पुरा खमरिया गांव के पास एक लडक़ा घायल अवस्था में पड़ा मिला। दोनों पुलिसकर्मियों ने आस पास पता किया, लेकिन बालक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों घायल बालक को बाइक पर बैठाकर पाली सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने घायल बालक व सिपाही दोनों का इलाज किया। लगभग दो घंटे बाद सीएचसी पहुंचे रम्पुरा खमरिया निवासी सुभाष ने घायल बालक की पहचान अपने 12 वर्षीय बेटे भोला के रूप में की। सुभाष ने बताया कि भोला गांव के ही स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। बुधवार की दोपहर वह साइकिल से पानी लेकर खेत पर जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। सुभाष व परिजनों ने सिपाही राजीव की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ड्यूटी के दौरान बाइक फिसलने पर घायल हुआ था सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed