फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दक्षिण अफ्रीका से लौटा सूबेदार का बेटा

दक्षिण अफ्रीका से लौटा सूबेदार का बेटा

Tue, 11 Jul 2017 07:03 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका से लौटा सूबेदार का बेटा
हरदोई। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के झांसे में आकर दक्षिण अफ्रीका में फंसा सेवानिवृत्त सूबेदार का बेटा आखिरकार कबूरतरबाजों की गिरफ्त से निकलकर जिले में वापस आ गया। दूतावास के हस्तक्षेप के बाद वह सकुशल भारत लाया गया।
विज्ञापन

जिले के थाना सांडी के ग्राम तडौरा पोस्टबम्टापुर निवासी रामकुमार यादव थल सेना में सूबेदार रहे हैं। वह 31 जुलाई 2015 को सेवानिवृत्त हुए। पिता रामकुमार ने बताया कि मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर लखनऊ के विकास नगर निवासी एक एजेंट ने उनसे पहले ढाई लाख रुपये लिए थे। 18 फरवरी क ो लखनऊ से बांबे बाई एयर भेजा गया। वहां एक माह उसे रख गया। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के आक्रा घाना भेज दिया गया था। जहां उसे शिप में बंद रखा गया था। इसके बाद उसने यहां के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी। उसने भारतीय दूतावास में भी शिकायत की। भारतीय दूतावास ने उसका सत्यापन कराने के बाद भारत वापस आने में उसकी पूरी मदद की। पिता रामकुमार यादव ने बताया कि वह जून के आखिरी सप्ताह जिले में वापस आ गया था। अब वह अपने बेटे को फिलहाल फर्जी एजेंटों के चक्कर में तो नहीं फंसने देंगे। विदेश जाना इतना ही जरुरी होगा तो वह पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही पूरी लिखापढ़ी के बाद भेजेंगे।
विज्ञापन



दक्षिण अफ्रीका से लौटा सूबेदार का बेटा
नौकरी के नाम पर फंस गया था युवक
मर्चेंट नेवी में पोस्टिंग दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो


फर्जी एजेंटों से सतर्क रहें लोग: डीएम
हरदोई। जिलाधिकारी ने रोजगार की तलाश में विदेश विशेष रूप से खाड़ी देशों में जाने वाले कामगारों को फर्जी एजेंटों से सतर्क रहने की नसीहत दी है। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कामगारों परिवारों से अपील की है कि प्रवासी कामगार विदेशी रोजगार के लिए विदेशों में अपंजीकृत भर्ती एजेंटों के माध्यम से जा रहे है, जिससे उनके वेतन, कार्य दशाओं, लाभों आदि के संबंध में धोखा किया जा रहा है। विदेशों में कई भारतीय कामगार नियोक्ताओं के हाथों शोषण व दुर्व्यवहार का शिकार भी हो चुके हैं। फर्जी एजेंटों के माध्यम से न जाकर के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंटों के माध्यम से ही जाएं। जाते समय किसी भी व्यक्ति के दिए कोई भी पैकेट लेकर न जाएं, जिस काम के लिए जा रहे हैं उसका थोड़ा बहुत प्रशिक्षण प्राप्त करके ही जाएं। विदेश पहुंचते ही भारतीय दूतावास से अवश्य संपर्क स्थापित करें ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed