{"_id":"5eee442c8ebc3e433c613068","slug":"8-more-corona-patient-found-hardoi-news-knp5666460143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बिलग्राम के ग्राम पसनेर में थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सगे भाई और मां-बेटी भी शामिल हैं। अब कुल संक्रमित 178 हो गए हैं। इनमें 108 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 67 एक्टिव केस हैं।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरहरा के मजरा बरहा निवासी युवक (36) 17 जून की रात लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला था। ये युवक हरियाणा के फरीदाबाद में स्पोर्ट्स फैक्टरी में काम करता था। 15 जून को वह पत्नी, तीन बच्चों और दो भतीजों के साथ ट्रेन से गांव वापस आने के लिए निकला था। 16 जून की सुबह हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आटो से गांव वापस चला गया था। युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके साथ आए सभी लोगों का नमूना कोरोना की जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। रिपोर्ट में उसकी पुत्री (10) और दो भतीजे (17) व (15) भी संक्रमित मिले हैं।
सुरसा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. हेमंत राजपूत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तीनों को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती करा दिया। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर निवासी महिला, उसकी पुत्री और भतीजा भी संक्रमित मिले हैं। गांव निवासी युवक (30) नोएडा के सेक्टर 22 में चाची (44) व उनकी पुत्री (18) के साथ रहता था। नोएडा में बस स्टैंड के निकट कंफेक्शनरी शॅाप चलाता था। 17 जून को रोडवेज बस से ये युवक अपनी चाची और चचेरी बहन के साथ लौटा था। यहां से कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया था। 18 जून को आलमनगर में बने सैंपल कलेक्शन सेंटर में नमूना जांच को दिया था। 19 जून की देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान को गांव में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम बूढ़ागांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर (34) भी पॉजिटिव मिला है। ये दिल्ली नोएडा बार्डर पर न्यू अशोक नगर में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। 14 जून को परिवार सहित निजी कार से परिवार सहित गांव आया था। 17 जून को खुद ही जिला अस्पताल जाकर कोरोना की जांच को नमूना दिया था। इसके बाद होम क्वारंटीन हो गया था।
हरियावां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि युवक को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ भेजा गया है। उसके संपर्क में आए पत्नी और बच्चों समेत 18 लोगों को चिह्नित किया गया है। गांव में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की तैयारी की जा रही है। उधर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसनेर निवासी बालक (10) भी संक्रमित मिला है। बालक अपने ननिहाल टड़ियावां विकास खंड के ग्राम शिबरी में रहता है। 14 जून को बहन की शादी पसनेर में थी। इसमें शामिल होने के लिए 12 जून को पसनेर आया था। 18 जून को जुकाम होने की शिकायत पर बिलग्राम सीएचसी में कोरोना की जांच को नमूना दिया। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सीएचसी अधीक्षक बिलग्राम डॉ. विनीत तिवारी के नेतृत्व में टीम गांव पहुंच गई। संक्रमित बालक के संपर्क में आने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। गांव को सील कर दिया गया है। घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें भी लगाई गई हैं।
घर से भागे संक्रमित युवक का नहीं मिला सुराग
गुरुवार आधी रात कोरोना पॉजिटिव मिले कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा दहिगवां निवासी युवक (19) का कोई सुराग शनिवार को भी नहीं लग सका। संक्रमित होने का पता चलने पर युवक घर में ताला डालकर परिवार सहित फरार हो गया था। कासिमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में लगातार टीमें लगी हैं। युवक के रिश्तेदारों से भी संपर्क किया जा रहा है।