फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   768 gram panchayats did not complete the annual book

Hardoi News: 768 ग्राम पंचायतों ने नहीं पूरी की वार्षिक पुस्तिका

Fri, 03 May 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
768 gram panchayats did not complete the annual book
हरदोई। गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्य और खर्च के लेखा-जोखा को पंचायतीराज विभाग के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीड किए जाने में 768 ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों ने लापरवाही की है।
विज्ञापन

768 ग्राम पंचायतों की ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर वार्षिक पुस्तिका बंद नहीं हो पाई हैं। इससे पंचायतों में कराए गए काम और खर्च राशि का भी ब्योरा ऑनलाइन फीड नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




पंचायतीराज विभाग ने वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना के साथ ही प्राथमिकता के कामों को कराने के साथ ही इसकी दैनिक, मासिक और वार्षिक रिपोर्ट भी फीड किए जाने की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों को सौंपी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए गए काम और खर्च का 1,293 में से 525 ग्राम पंचायतों ने ही ब्योरा फीड किया। 768 ग्राम पंचायतों ने अभी तक वार्षिक पुस्तिका को ही पूरा नहीं किया। इससे इन ग्राम पंचायतों की वार्षिक पुस्तिका अधूरी और खुली हुई प्रदर्शित हो रही हैं। इससे पंचायती राज विभाग की प्रगति भी प्रभावित हो रही है। चालू वित्तीय वर्ष के 28 दिन बीतने के बाद भी पिछले वित्तीय वर्ष का ब्योरा न दिए जाने वाली ग्राम पंचायतों को भी चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायती राज विभाग की ओर से दी गई व्यवस्था में कार्ययोजना के साथ ही काम कराए जाने और भुगतान की स्थिति को दैनिक, मासिक और वार्षिक रूप से अपडेट किया जाता है। 19 में से पांच क्षेत्र पंचायतों ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की अभी तक ईयर बुक कंप्लीट नहीं की है। इसमें संडीला, टड़ियावां, शाहाबाद, मल्लावां और हरियावां की ईयर-बुक शामिल हैं।




ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायतों की वार्षिक पुस्तिका बंद न होने की जानकारी है। इसमें पंचायत सचिवों ने लापरवाही की है। 768 ग्राम पंचायतों के साथ ही पंचायत सचिवों को भी चिह्नित कराया जा रहा है। वार्षिक पुस्तिका पूरी न किए जाने के लिए उत्तरदायित्व तय किए जाएंगे।



-विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed