फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। सूबे की ध्वस्त कानून व्यवस्था और किसान समस्याओं को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेसियों पर लखनऊ में किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसके विरोध में बुधवार को राजीव भवन के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। प्रदेश सरकार को दमनकारी बताया।


कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। किसान परेशान हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। संविदाकर्मी आंदोलनरत हैं। सरकार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करके आवाज दबाने का काम कर रही है। ऐसी दमनकारी सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय में योगी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, नेतम भारती, साधु सिंह, श्याम प्रकाश शुक्ला, अजीत सिंह चंदेल, सत्यबोध प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार दमनकारी, सीएम का पुतला फूंका
- लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed