फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   70 students show talent in kala utsav

जिले के 70 बच्चे कला उत्सव में दिखाएंगे प्रतिभा

Wed, 18 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 18 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
70 students show talent in kala utsav

जिले के 70 प्रतिभाशाली बच्चे कला उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। माध्यमिक विद्यालयों के इन 70 विद्यार्थियों का चार वर्गो में प्रदर्शन के आधार पर  चयन किया गया है। प्रदेश स्तर पर प्रतिभागियों के चयन के लिए कार्यक्रम की सीडी चयन समिति के पास भेज दी गई है। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की कला के क्षेत्र में प्रतिभा पहचान कर उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर अवसर देने के लिए महत्वाकांक्षी  कला उत्सव योजना की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के कला के क्षेत्र में अभिरुचि रखने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को चुना जाना है।
विज्ञापन


जिले के 527 माध्यमिक विद्यालयों में कला में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों का चयन कर  कार्यक्रम की सीडी लखनऊ भेजने के निर्देश दिए  गए थे। मंगलवार को जिले के 70 विद्यार्थियों का चयन कर उनके कार्यक्रम की सीडी चयन समिति को भेज दी गई। राज्य स्तर पर जिलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन कर उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कला उत्सव के लिए चुना जाएगा। चयन कार्यक्रम के दौरान  विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विधाओं में हुआ चयन
कला उत्सव के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने संगीत, नृत्य, नाट्य कला और दृश्य कला
को शामिल किया है। चारों विधाओं में प्रदर्शन के आधार पर ही प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया गया है।
चारों विधाओं पर आधारित कार्यक्रमों की सीडी तैयार की गई है।

इस प्रकार हुआ चयन
कला उत्सव के लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की चयन कमेटी बनाकर सभी विधाओं के लिए एक एक बच्चे का चयन किया गया। विद्यालयों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन पांच से सात नवंबर के बीच किया गया। विद्यालयों से मिली सीडी के आधार पर दस नवंबर को आर्य कन्या पाठशाला में जिला कमेटी ने चारों विधाओं के लिए 70 विद्यार्थियों का चयन किया गया।


यह कर सकते हैं प्रतिभाग
कला उत्सव में जिले के सरकारी और गैरसरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते है। संबंधित विद्यार्थी को अपने कार्यक्रम की सीडी तैयार करा कर
विद्यालय को देनी पड़ती है। सीडी में प्रदर्शन के आधार पर सबसे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थी का
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन किया जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed