फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   69.62 per cent polling in second phase

दूसरे चरण में 69.62 फीसदी मतदान

Wed, 02 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 02 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
69.62 per cent polling in second phase
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार विकास खंडों में मतदान 69.62 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर बाद मौसम का रुख बिगड़ने से मतदाताओं का रुझान कम हुआ जिसके चलते पहले चरण के सापेक्ष करीब 4.82 फीसदी मतदान के प्रतिशत में गिरावट आई। जिलाधिकारी रमेश मिश्र व एसपी उमेश कुमार सिंह समेत आला अधिकारी मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को जिन चार ब्लाक क्षेत्रों में मतदान हुआ है उनमें पिहानी में सर्वाधिक 76 तथा शाहाबाद में सबसे कम 63.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि टोडरपुर में 71 तो भरखनी में 67.64 फीसदी मतदान हुआ। अफसरों का कहना है कि मौसम का मिजाज बदलने के कारण मतदान के प्रतिशत में गिरावट आई है। अभी तीसरे चरण और चौथे चरण के लिए मतदान होना है। देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़ता है या फिर घटता है। जिलाधिकारी ने बताया कि चारों विकास खंडों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed