{"_id":"69fe3883c50b6820c50daa77","slug":"641-families-registered-their-details-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149397-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 641 परिवारों ने दर्ज किया ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 641 परिवारों ने दर्ज किया ब्योरा
विज्ञापन
स्व-गणना : 21 मई तक परिवार के मुखिया दर्ज कर सकेंगे विवरण
मकान नंबर गणना ब्लॉक के अनुसार प्रगणक तय करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनगणना-2027 में स्व-गणना का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को शुरू हुई स्व-गणना में शुक्रवार दोपहर तक 641 परिवार इसमें शामिल हुए। इन लोगों ने स्व-गणना में शामिल होकर हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) एप पर ब्योरा दर्ज किया है। इससे जिले में भी जनगणना-2027 में मुखिया ने परिवार और मकान का विवरण देना शुरू कर दिया है।
जनगणना-2027 के प्रथम चरण में 21 मई तक स्व-गणना में शामिल होकर परिवार के मुखिया एचएलओ एप पर मकानों के सूचीकरण और सवालों के जवाब दर्ज कर सकेंगे। जबकि 22 मई से प्रगणक के माध्यम से गणना कराई जाएगी। सात से 21 मई तक होने वाली स्व-गणना में लोगों की रुचि दिखने लगी है। इससे शुद्ध और सही-सही डेटा तैयार होने की संभावना है। एचएलओ एप पर करीब 24 घंटे में 641 परिवारों ने मकानों के सूचीकरण के साथ ही पूछे जाने वाले सवालों के सही-सही और शुद्ध जवाब देकर परिवार से संबंधित ब्योरा दर्ज किया है।
बताया गया कि पहले चरण की जनगणना की प्रक्रिया में मकानों के सूचीकरण में तीन सवालों के जवाब परिवार के मुखिया को दर्ज नहीं करने हैं। ऐसे में मकान नंबर गणना ब्लॉक में प्रगणक की तरफ से तय किया जाएगा। मकान नंबर को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता भी नहीं है। जिले की जनगणना पूरी होने पर निदेशालय की व्यवस्था के अनुसार मकानों के लिस्टिंग को अंतिम रूप दिए जाने के समय नंबर तय होंगे।
विज्ञापन
वर्जन
पहले दिन ही लोगों की तरफ से स्व-गणना में प्रतिभाग किया जाना अच्छा है। आमजन, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जनगणना से जुड़ने का आह्वान किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को भी जनगणना से जोड़ा गया है और सक्रिय योगदान की अपील की गई है। सही और शुद्ध जानकारी विकसित भारत में सहायक साबित होगी।-अनुनय झा, प्रमुख जनगणना अधिकारी