{"_id":"61d339dd80ac5226b80e9778","slug":"5706-teen-ager-get-vaccine-hardoi-news-knp6733400128","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 18 वर्ष आयु के 5706 लोगों को लगी पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 18 वर्ष आयु के 5706 लोगों को लगी पहली डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। 15 से 17 आयु वर्ग के 5706 लोगों ने सोमवार को कोरोना की पहली डोज लगवाई। टीकाकरण के पहले दिन बावन सीएचसी पर सर्वाधिक 500 टीके लगाए गए।
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार के निर्देश पर सोमवार को जिले में 15 से 17 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना के टीके की शुरुआत कर दी गई। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में संचालित सीएचसी-पीएचसी आदि जगहों पर कोरोना टीकाकरण के लिए 20 सेंटर बनाए गए हैं। सभी सेंटरों पर पहले दिन टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। पहले दिन 5706 लोगों ने कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लगवाई है।
इसके अलावा 18 से 44 वर्ष की आयु के 10168 लोगों को टीके लगाए गए। 45 वर्ष से अधिक आयु के 15949 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। सीएमओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें मौके पर पंजीकरण कर टीकाकरण कर रहीं हैं। सभी 15 से 17 आयु वर्ग के लोग केंद्रों पर जाकर टीके लगवाएं।