फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अतिक्रमण की होड़ में वाशिंदे झेल रहे जाम की समस्या

अतिक्रमण की होड़ में वाशिंदे झेल रहे जाम की समस्या

Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की होड़ में वाशिंदे झेल रहे जाम की समस्या
हरदोई। शहर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पूरे दिन लगने वाले जाम में फंसे यात्री यही कहते हैं कि अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो गईं हैं। प्रशासन एक बार अभियान चलाकर चुपचाप बैठ जाता है, इससे समस्या बढ़ती जा रही है। हाल ये है कि फुटपाथ भी दुकानों में गुम हो गए हैं। बीच सड़क खड़े रहने वाले वाहन भी मुसीबत का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन

शहर में नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, पिहानी चुंगी, लखनऊ चुंगी और रेलवेगंज में दिन में तीन से चार बार जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। रेलवेगंज में तो कई बार जाम में फंसकर लोगों की ट्रेन भी छूट जाती है। जिंदपीर चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग काफी चौड़ा है। दोनों तरफ काफी चौड़े फुटपाथ भी हैं। लेकिन दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जे कर लिए हैं। इसके कारण पैदल तक चलना मुश्किल है। महात्मा गांधी मार्ग, सिनेमा रोड, सरकुलर रोड पर भी फुटपाथ अतिक्रमण में गुम हो गए हैं।
विज्ञापन


शहर के घंटाघर मार्ग, सोल्जर बोर्ड चौराहे से जिला अस्पताल के मुख्य द्वार तक सड़क किनारे फुटपाथ पर वाहन खड़े रहते हैं। घंटाघर मार्ग पर बस और ट्रक खड़े रहते हैं वहीं कई आटो पार्ट्स की दुकानें फुटपाथ पर लगी हैं। कुछ ऐसा ही हाल सोल्जर बोर्ड चौराहे से अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क का है। इसके कारण यहां लगने वाले जाम से लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में तैनाती के फौरन बाद चुनाव शुरू हो गए। इसमें व्यस्तता के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान पर ध्यान नहीं दे पाए। अब नगर पालिका प्रशासन, व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर इस समस्या का भी निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed