फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   परिषदीय विद्यालयों में सक्रिया होगा मीना मंच

परिषदीय विद्यालयों में सक्रिया होगा मीना मंच

Wed, 13 Feb 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में सक्रिया होगा मीना मंच
हरदोई। परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में बालिकाओं को सामाजिक व व्यवहारिक जानकारी देने के लिए मीना मंच को सक्रिय किया जाएगा और उनके सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को सामाजिक गतिविधियां और व्यवहारिक जानकारी देने के लिए मीनामंच का गठन किया गया था। मीनामंच के जरिए बालिकाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही सामाजिक रूढ़ीवादी परंपराओं के विषय में बताया जाता है। इसके साथ ही उनको व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिए जाते है। जिले के सभी जूनियर हाईस्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में मीना मंच संचालित है। मंच की गतिविधियों को तेज करने के लिए सुगमकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुगमकर्ता के रूप में विद्यालय की शिक्षिकाएं व अनुदेशक शामिल होंगे। जिले में 1014 सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत 15 फरवरी से पांच मार्च के बीच तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा निशात अंसारी ने बताया कि प्रशिक्षण के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। प्रशिक्षण में सुगमकर्ताओं को नई जानकारी मिलेगी। उसका लाभ विद्यालय की बालिकाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed