फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   5030 saw 833 bird lovers, bird

833 पक्षी प्रेमियों ने देखे 5030 पक्षी

Sat, 03 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 03 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
5030 saw 833 bird lovers, bird
माधौगंज स्थित ताल पर पक्षियों को देखते एसडीओ गिरीश चंद्र व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। बर्ड वॉचिंग डे पर प्रदेश भर के अन्य जनपदों के साथ साथ जिले में भी सात स्थानों पर चार घंटों के अंतराल पर 5030 पक्षियों को देखा गया। पक्षियों को देखने वालों में 833 पक्षी प्रेमी शामिल रहे।  

विज्ञापन


शहर के घमोईया तालाब पर शुक्रवार सुबह छह बजे स्कूली छात्रों व अन्य पक्षी प्रेमियों के साथ पहुंचे डीएफओ अतुल अस्थाना ने बताया कि  प्रदेश सरकार के निर्देश पर पक्षियों प्रति आकर्षण व सहानुभूति पैदा करने के लिए प्रदेश भर में दो दिसंबर को बर्ड वॉचिंग डे मनाने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन

 

जिसके बाद जिले में सात स्थानों को चयनित किया गया। इन सात स्थानों पर बच्चों व स्थानीय लोगों को ले जाकर लखनऊ से बुलाए गए पक्षी विशेषज्ञों आदित्य तिवारी की टीम ने जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा सांडी पक्षी बिहार की टीम में अबू अरशद आदि ने डहर झील पहुंचें लोगों को देशी व विदेशी पक्षियों के बारे में जानकारी दी। डीएफओ ने बताया कि हरदोई तहसील के घमोईया तालाब मे 73 प्रकार की 1767 पक्षी, शाहाबाद तहसील के नर्मदा ताल मे 22 प्रकार की 607 पक्षी, पिहानी के मारकंडे ताल मे 54 प्रकार की 448 पक्षी, हरपालपुर, सांडी पक्षी बिहार, गर्रा नदी में 86 प्रकार की 822पक्षी, बिलग्राम तहसील के माधौगंज स्थित रुइया तालाब में 15 प्रकार की 1230 पक्षी ,कछौना के त्योरी और मतुआ तालाब में 11 प्रकार की 93 पक्षी पक्षी प्रेमियों ने देखे ।

 

इस मौके पर उप वन रेंज अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव व उनकी टीम मौजूद रही।  खास बात यह रही कि जिले में इन सभी के साथ में विदेशी पक्षी ईल को भी देखा गया। माधौगंज ब्यूरो के अनुसार  एसडीओ गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बर्ड वाचिंग डे पर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। लखनऊ के रिटायर्ड जोनल चीफ बीसी तिवारी व एनजीओ के लोग भी पक्षी देखने आए और लोगों को जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed