फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   500 private buses goes in rally

5 सौ प्राइवेट बसें रैली में, वाहनों के लिए परेशान रहे यात्री

Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
500 private buses goes in rally
सवायजपुर बसड्डे पर बस के इंतजार में खड़े लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए जिले से शनिवार को लगभग 500 प्राइवेट बसें शाहजहांपुर भेजी गईं। इसका सीधा असर अलग-अलग रूटों पर यात्रियों पर पड़ा। 80 फीसदी बसों के रैली में जाने के कारण लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

हरदोई शहर से लखनऊ, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद समेत लगभग एक दर्जन रूट पर 700 प्राइवेट बसों का संचालन होता है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन

रैली में जिले से अधिक संख्या में लोग पहुंचे, इसके लिए भाजपा ने प्रशासन के माध्यम से बसों का प्रबंध कराया था। शनिवार को जनपद के अलग-अलग हिस्सों से 500 प्राइवेट बसें रैली में शामिल होने भेजी गईं। इसके कारण परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से प्राइवेट बस स्टेशनों पर यात्री घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे से नहीं आई बस
उन्नाव बस स्टैंड पर परिवार के साथ पहुंचे माधौगंज निवासी राजेश ने बताया कि वह लगभग एक घंटे से बस स्टैंड पर बैठे हैं। एक घंटे पहले एक बस यहां से गई थी, लेकिन वह काफी भरी थी। उसमें जगह नहीं मिल पाई। अभी तक दूसरी बस नहीं आई।

जो बस आएगी, वही वापस जाएगी
लोनार-सवायजपुर बस अड्डे पर परिजनों के साथ मौजूद सवायजपुर निवासी नंदकिशोरी ने बताया कि उसे व परिजनों को सवायजपुर जाना है। लगभग डेढ़ घंटा हो गया है। कई अन्य सवारियां भी बस के इंतजार में बैठी हैं, लेकिन अब तक कोई बस नहीं आई। बताया कि आसपास पूछने पर पता चला कि जो बस सवायजपुर की ओर से आएगी, वही सवारियां लेकर वापस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed