फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   500 and 200 rupee notes found in answer sheets

Hardoi News: उत्तर पुस्तिकाओं में मिले 500 और 200 के नोट

Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
500 and 200 rupee notes found in answer sheets
हरदोई। यूपी बोर्ड की कॉपियों में परीक्षकों को प्रश्नों के उत्तर के साथ रुपये भी मिल रहे हैं। इनमें अधिकांश इंटरमीडिएट की कॉपियां हैं। कॉपियों में 200 और 500 के नोट लगे मिल हैं। वहीं, अब सिर्फ 79 हजार कॉपियों का मूल्यांकन शेष रह गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का तीन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियोंं का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों के अनुसार रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय की कई कॉपियों में रुपये लगे मिले हैं।
विज्ञापन

परीक्षकों के अनुसार शुक्रवार को तीन टोलियों की कॉपी में 500 के चार और 200 सौ के सात नोट लगे मिले। वहीं कई अन्य टोलियों में भी नोट मिले हैं, मगर परीक्षक बताने से बचते रहे। परीक्षकों ने बताया कि अपील तो अधिकांश कॉपियों में मिल रही हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर एक लाख 58 हजार 717 कॉपियों में से एक लाख 18 हजार 602 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। सिर्फ 40 हजार 35 कॉपियों का मूल्यांकन शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआर इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर एक लाख 22 हजार 283 कॉपियों में से एक लाख 16 हजार 717 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। केंद्र पर 5836 कॉपियोें का मूल्यांकन कार्य शेष रह गया है। श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर एक लाख 72 हजार 613 कॉपियों में से एक लाख 39 हजार 350 कॉपियाें का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है।

अब केंद्र पर 33 हजार 263 कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सही से चल रहा है। समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed