फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 villages effected due to flood

50 गांव बाढ़ की चपेट में, कटरी में कई संपर्क मार्ग कटे

Sun, 24 Oct 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
50 villages effected due to flood
चंद्रमपुर गांव में भरे बाढ़ के पानी से निकलते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। पहाड़ों पर हुई बारिश और इसके बाद बांधों से छोड़े गए पानी ने जिले में तबाही मचा दी है। जिले भर के लगभग 50 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सवायजपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत हरपालपुर विकास खंड के लगभग एक दर्जन गांवों में गंगा और रामगंगा का पानी भर गया है। खद्दीपुर-बेहथर मार्ग की पुलिया और चंद्रमपुर जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह कट गया है।
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा में पानी बढ़ने का सिलसिला कई दिन से जारी है। गंगा और रामगंगा में आई बाढ़ का पानी खद्दीपुर, चंद्रपुर, अदनिया, बारामऊ, ढकपुरा आदि गांवों में घुस गया है। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के गढिय़ा, जवाहरपुरवा, दहेलिया, बेहटालाखी, मुरवा, शहाबुद्दीनपुर समेत एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन

चंद्रमपुर गांव जाने वाली पक्की सड़क पानी की धार से कट गई है। इस गांव का संपर्क अन्य जगहों से पूरी तरह टूट गया है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग ने चंद्रमपुर गांव को कटान से बचाने के लिए बड़ी संख्या में बालू भरकर बोरियां लगवाईं थी, लेकिन यह बोरियां भी बाढ़ में बह गईं। आलम यह हुआ कि खद्दीपुर से बेहथर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया भी धार से कट गई। आलमपुर-अदनिया मार्ग भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। नायब तहसीलदार सुशील कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed