फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 bigha crop of wheat burnt in Madhanganj fire

माधौगंज में आग से गेहूं की 50 बीघे फसल जली

Sun, 09 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 09 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 bigha crop of wheat burnt in Madhanganj fire
माधौगंज थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा में आग से जल रही गेहूं की फसल। - फोटो : amarujala

हरदोई।  जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। जबकि सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा गांव में छप्पर में आग लगने से चार घरों की गृहस्थी जल गई और शाहाबाद कोतवाली के जलालपुर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज होने से दो घरों की गृहस्थी का सामान जल गया।

विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा के मजरा बुलाकी पुरवा में शनिवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए और आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। हवा के कारण आग की लपटें आस-पास के खेतों को चपेट में लेने लगी।
विज्ञापन


आग को फैलने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने आस-पड़ोस के खेतों को ट्रैक्टर से जोत दिया और पंप सेट चालू कर आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया तब तक नंदराम , जगपाल, रघुवीर, विनोद, शिवनाथ ,संतोष, अशोक, रामसेवक राम लखन और नाथुन्नी की करीब 50 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसओ जटा शंकर और हल्का लेखपाल राम प्रदीप ने गांव पहुंचकर नुकसान क ा आंकलन कि या। मौके पर थानाध्यक्ष जटा शंकर सिंह और लेखपाल राम प्रदीप भी पहुंचे। उधर, सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी रामदीन के घर में चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में पहुंच गई। जिससे आग भड़क उठी।

आग की लपटें उठती देख रामदीन ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक रामदीन के पड़ोसी कमले, नवले और प्रकाश के घरों की गृहस्थी भी आग की चपेट में आकर जल गई। 

उधर, शाहाबाद कोतवाली के जलालपुर गांव निवासी कैलाश नारायण के बेटे अजय का शनिवार को तिलक चढ़ना था। इसके चलते हलवाई गैस सिलेंडर पर खाना व मिठाई आदि बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज हो गया।


जिससे छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में पड़ोसी राम शरण का भी छप्पर व गृहस्थी का सामान जल गया।  हल्का लेखपाल रामऔतार ने गांव पहुंचकर नुकसान की पड़ताल क ी। कैलाश ने आग से घर का सामान और 40000 हजार रुपये का नुकसान बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed