फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4627 patients seen by gods of the earth

4627 मरीजों को धरती के भगवानों ने देखा

Thu, 02 Jul 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 02 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
4627 patients seen by gods of the earth

अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य प्रबंधन के संयुक्त

विज्ञापन
तत्वावधान में बुधवार को जिले भर में 29 नर्सिंग होमों और क्लीनिकों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 4627 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें न सिर्फ उचित परामर्श ही दिया गया, बल्कि जांचों के साथ साथ कई जगहों पर दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।

कुल मिलाकर डाक्टर्स डे के दिन अपने दायित्वों को निभाते हुए चिकित्सक जमीं के असली देवता बनते नजर आए। डाक्टर्स डे के दिन पूरा का पूरा दिन जिले भर में नि:स्वार्थ सेवा के ही नाम रहा। जिले भर में अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़े नर्सिंग होमों में रोगियों का मेला सुबह से ही लगा दिखाई दिया।

पंजीकरण कराने को रोगियों की लंबी लंबी लाइनें दिखाई दी। रोगियों की संख्या ज्यादा होने से डॉक्टरों की ओपीडी देर शाम तक जारी रही। कुल मिलाकर अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जिले भर के चिकित्सकों के सहयोग की जनपद भर में भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

देर शाम तक जिले भर में इन नर्सिंग होमों और क्लीनिकों पर 4627 रोगियों को नि:शुल्क देखा गया, उनकी जांचें की गई तथा कई जगहों पर उनको निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविरों में पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांशत: नजला, खांसी, जुखाम से लेकर पीठ दर्द, गांठ, गुर्दे में सूजन, पथरी, मधुुमेह, बुखार, पेट की समस्याओं से ग्रसित पहुंचे।

इसके अलावा दंत चिकित्सकों के यहां गुटखा खाने वाले दांतों की समस्याओं को लेकर, मुंह पूरा न खुलने की समस्या और मुंह में छाले आदि की शिकायत लेकर पहुंचे। नेत्र चिकित्सक के यहां आंखों में लालपन की समस्या से ग्रसित रोगियों ने परामर्श लिया।

कुल मिलाकर एक दिन में एक ही जिले में 29 कैंपों में 4627 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका टेस्ट व उनको दवाओं का वितरण कराने में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जिले के 31 चिकित्सकों ने एक रिकार्ड बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed