फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   46 more corona patient found

बावन के बीईओ समेत 46 और कोरोना पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
46 more corona patient found
हरदोई। जिले में बावन के बीईओ समेत 46 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 1317 हो गई है। 846 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 458 हैं। अब तक 13 की जान गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि बावन के बीईओ की कोरोना जांच ट्रू नेट मशीन से की गई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीईओ ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय के फार्मासिस्ट (पोस्टमार्टम ड्यूटी करने वाले) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बावन कस्बे के मोहल्ला बगदाद में मंगलवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर सीएचसी बावन के अधीक्षक डा. प्रभाकर त्रिपाठी बुधवार को मोहल्ला बगदाद पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां एंटीजन किट से टेस्ट किए। कुल 72 लोगों की जांच की गई। जिसमें मोहल्ला बगदाद के ही 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा चौकी प्रभारी अनिल पंकज और लेखपाल नवनीत शुक्ला ने संबंधित मोहल्ले की गलियां बैरिकेडिंग कर सील करा दी हैं। शाहाबाद के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी चिकित्सक (25) शाहजहांपुर के जरीनपुर मिर्जापुर अस्पताल में तैनात हैं। एंटीजन किट टेस्ट में वह संक्रमित मिले हैं। उनके परिवार का एक युवक (21) दिलेरगंज में किराना की दुकान चलाता है। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी परिवार का युवक (20) भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कौशलपुरी इलाके में बुजुर्ग (78) कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूजा होटल वाली गली में रहने वाले बुजुर्ग (68) भी संक्रमित हैं। बाबा मंदिर इलाके में रहने वाले युवक (24) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बावन के वीरमपट्टी निवासी युवक (35) भी संक्रमित है। रेलवेगंज निवासी दो भाई (17) व (20) पॉजिटिव मिले हैं। मल्लावां के तेंदुआ निवासी महिला (25) भी संक्रमित है। शहर के सरायथोक पश्चिमी में एक ही परिवार की एक युवती (19) और महिला (28) पॉजिटिव मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed