फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   40 villages cut off electricity defaulters

बकाएदारी में 40 गांवों की काटी बिजली

Sun, 10 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 10 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
40 villages cut off electricity defaulters
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। विद्युत वितरण प्रथम खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों में बकाएदारी अधिक होने पर करीब 40 गांवों की बिजली काट दी। बिजली विभाग का ग्रामीण क्षेत्रों पर करोड़ों रुपये की बकाएदारी है, जिसको वसूलने के तमाम सहूलियतें दी र्गइं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बकाया जमा करने में रुचि नहीं दिखाई।

विज्ञापन


उधर बकाया अधिक होने की वजह से विभाग को लगातार घाटा हो रहा है। जिसको लेकर अब विद्युत विभाग ने गांवों की बिजली काटनी शुरू कर दी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 75 फीसदी की बकाएदारी पर गांवों की बिजली काटी गई है। जिनमें सांडी उपकेंद्र के अंतर्गत आदमपुर, मझिया, चचरापुर, ज्ञानपुरवा, भौराजपुर, सैदापुर, पकरी, मुरौली ग्वाल, कोईलाई, नेकपुर हातिमपुर, मसूदपुर, सखेड़ा, धोंधी, आलापुर, सहोरा, मुरौली कठेरियान, जटपुरा, म्योढ़ा, घटकना, रौरा, भदार, चौधरियापुर गांवों की बिजली काटी गई। इसी तरह मितमितपुर पलिया उपकेंद्र के अंतर्गत सरजूपुर, धर्मपुर, भटौली धारम, जोधपुरवा, गुलौली, मलौथा, बड़ागांव, श्यामपुर, ललुआमऊ व मंसूरपुर जिगनी और मल्लावां उपकेंद्र के अंतर्गत भवन खेड़ा, नयागंाव चौराहा, मटियामऊ, परसोला, बाबटमऊ, इब्राहिमपुर औरा तेरवा कुल्ली गांवों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन


बकाया जमा होने पर इनकी जुड़ी बिजली
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत चार ऐसे गांव हैं जहां के 50 फीसदी से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा कर दिया। ऐसे में वहां के गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इनमें अटवा, ककवाही और कछौना ब्लाक ज्ञानपुर व पूरा है। उपखंड अधिकारी पंकज भारती ने बताया कि धनराशि जमा होने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई जबकि अन्य गांवाें के उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed