{"_id":"619e76c1e36f8269b25aa5b9","slug":"4-accused-in-murder-case-arrested-hardoi-news-knp665854497","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत चारों हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत चारों हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नाम पर बीस हजार रुपये घूस न देने पर बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को जेल भेज दिया गया है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिघरा निवासी गुल्लू (60), पुत्र अनूप (30) और गांव निवासी प्रेम (28) के साथ पिछले गुरुवार की शाम कल्यानमल गए थे। देर रात बाइक से वापस गांव जाते समय इन लोगों पर फायरिग हो गई थी। गोली लगने से गुल्लू की मौत हो गई थी, जबकि अनूप और प्रेम घायल हुए थे।
अनूप ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बीस हजार रुपये घूस न देने पर प्रधान पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने 19 नवंबर को ग्राम प्रधान अरुण यादव, अवधेश तिवारी, गिरीश तिवारी और कामता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बेनीगंज कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि चारों आरोपियों को कोथावां संडीला मार्ग पर हुलासपुर माइनर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। चारों बस से भागने की फिराक में थे।