फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लेखपाल और कानून गो सर्किल का पुनगर्ठन

लेखपाल और कानून गो सर्किल का पुनगर्ठन

Fri, 09 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल और कानून गो सर्किल का पुनगर्ठन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। राजस्व परिषद ने जिले में लेखपालों के नौ पद समाप्त कर कानूनगो के नौ पद बढ़ा दिए हैं। परिषद के आदेश पर लेखपालों के घटाए गए पद और राजस्व निरीक्षकों के नए पदों के सापेक्ष जिले की पांचों तहसीलों में नए लेखपाल व कानूनगो सर्किल का पुनगर्ठन किया गया है। सदर तहसील, शाहाबाद, संडीला, बिलग्राम में दो-दो तथा सवायजपुर में एक नया कानूनगो सर्किल बढ़ाया गया है।

जिले में अब तक लेखपालों के 575 पद सृजित थे। पांचों तहसीलों में निरीक्षक के कुल 49 पद सृजित थे। राजस्व परिषद ने दस लेखपाल पर एक कानूनगो के आनुपातिक आधार पर जिले में लेखपालों के नौ पद खत्म कर राजस्व निरीक्षकों के नौ नए पद सृजित किए हैं। परिषद ने लेखपालों के घटाए गए पदों और राजस्व निरीक्षकों के नवसृजित पदों को तहसीलवार बांट कर लेखपाल व कानूनगो सर्किल का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


जिले में कानूनगो व लेखपाल सर्किल के गठन का काम पूरा हो गया है। गुरुवार को डीएम ने तहसीलवार सर्किल गठन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जिले में अब राजस्व निरीक्षक सर्किल की संख्या 49 से बढ़कर 58 हो गई है। सवायजपुर में एक तथा सदर, शाहाबाद, संडीला व बिलग्राम में दो-दो नए सर्किल बनाए गए हैं। इसके साथ ही सदर तहसील, शाहाबाद, बिलग्राम व संडीला में दो-दो तथा सवायजपुर में एक लेखपाल क्षेत्र कम होने पर उनके क्षेत्रों में अन्य सर्किर्लाें में समायोजित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बने नए कानूनगो सर्किल
तहसील सदर में गोपामऊ, हरियावां, सकाहा, पूराबहादुर, टड़ियावां, भड़ायल, बावन, शहर दक्षिणी, हरदोई, भदैचा, सुरसा, बीकापुर, बघौली, काईमऊ तथा अहिरोरी को तहसील शाहाबाद में पचदेवरा, परेली, शाहाबाद, सिरोमननगर, चंदूपुर खैरई, फत्तेपुर गाजी, चठिया धनवार, आलमनगर, शहादतनगर, पंडरवा तथा मंसूरनगर को तहसील संडीला में बेनीगंज, कछौना, गौसगंज, बेहंदर, मॉडर, मल्हेरा, संडीला, कल्यानमल, गोड़वा, छावन, भरावन, मांझगांव गदौरा तथा बालामऊ को तहसील बिलग्राम में बघराई, सांडी, बिलग्राम, छिबरामऊ, सदरपुर, माधौगंज, कछंदऊ, राघौपुर, मल्लावां तथा नयागांव तथा तहसील सवायजपुर में सवायजपुर, पाली, भरखनी, बरवन, हरपालपुर, श्रीमऊ, खसौरा, चौसार तथा दहेलिया को कानून गो सर्किल बनाया गया है।

- लेखपाल के पद कम होने पर समायोजित किए गए चार तहसीलों में, सवायजपुर में बढ़ा एक नया कानूनगो सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed