फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3127 tablets activated in the district, 11 downloaded apps

Hardoi News: जिले में 3127 टैबलेट सक्रिय, 11 ने डाउन लोड किए एप

Mon, 25 Dec 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 25 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
3127 tablets activated in the district, 11 downloaded apps
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में दिए गए टैबलेट शिक्षक संघ के विरोध के बावजूद 60 प्रतिशत सक्रिय हो गए है। इसके साथ ही शिक्षकों ने एप भी डाउन लोड करना शुरू कर दिया है। जिससे विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 2777 विद्यालयों को 5212 टैबलेट उपलब्ध कराए गए थे। शिक्षकों को टैबलेट को सक्रिय कर 14 पंजिकाओं को डिजिटलाइजेशन करना था और इसके साथ ही एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी थी। शिक्षक संघ ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध कर रहे हैं। वहीे विभागीय अधिकारी टैबलेट को सक्रिय कर विद्यालयाें के डिजिटलाइजेशन पर जोर दे रहे है। इसी के चलते टैबलेट को सक्रिया करने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में 15203 शिक्षक तैनात हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 2777 विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए 5212 टैबलेट में 3127 टैबलेट सक्रिय हो गए हैं। जो दिए गए टैबलेट का 60 प्रतिशत से अधिक है। वहीं 11 टैबलेट पर प्रेरणा एप भी डाउन लोड किया जा चुका है। जिससे विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन में मदद मिलेगी। बीईओ मुख्यालय आरके द्विवेदी ने बताया कि टैबलेट तो सक्रिय हो रहे है। विद्यालयों का डिजिटलाइजेशन शुरू हो गया है। मगर अभी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed