फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3,06,804 cases disposed in Lok Adalat

Hardoi News: लोक अदालत में 3,06,804 मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 14 Dec 2024 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 14 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
3,06,804 cases disposed in Lok Adalat
जिला जज संजीव शुक्ला ने लोक अदालत का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 3,06,804 वादों का निस्तारण किया गया। समझौता धनराशि 23 करोड़ 38 लाख 93 हजार 973 रुपये का समझौता भी कराया गया है। जिला जज संजीव शुक्ला ने लोक अदालत का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओ, विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया एवं वादों का निस्तारण कराया। नोडल अधिकारी एडीजे हेमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न न्यायालयों द्वारा 17176 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रकृति के 25, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 55 वाद, पारिवारिक मामलों के 55 वादों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत के पांच, फौजदारी के 16953 वाद, विभिन्न प्रकृति के 108 एवं जिला प्रशासन ने 5799 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते व अभिस्वीकृति के आधार पर किया है। ई-डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन के विभागों ने 2,79,687 मामलों का निस्तारण कराया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे भूपेंद्र प्रताप ने न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों ने बैंक ऋण से संबंधित 1739 वादों का निस्तारण किया एवं कुल ऋण धनराशि 17,46,61,847 रुपये का समझौता किया गया व भारत संचार निगम द्वारा 12 वादों का तथा यातायात निरीक्षक द्वारा 2391 ई-चालान का निस्तारण किया गया। सचिव ने बताया कि लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारियों, बैंक-बीमा कंपनी तथा जिला प्रशासन व अधिवक्ताओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed