फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   30 lac rupees fraud in development work

पड़री में डीपीआरओ ने पकड़ी तीस लाख रुपये की गड़बड़ी

Fri, 18 Dec 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
30 lac rupees fraud in development work
हरदोई। हरियावां की ग्राम पंचायत पड़री के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता पकड़ी है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ का कहना है कि लगभग तीस लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि हरियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत पड़नी में लगभग दस साल पहले बनी सीसीरोड पर ही दो बार कार्य दिखाकर चार लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया। इसके अलावा दो लाख साठ हजार रुपये का भुगतान ह्यूम पाइप (पुलियों के नीचे डालने वाला पाइप) की खरीद पर किया गया। लेकिन गांव में कहीं भी ह्यूम पाइप नहीं मिले।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी मानक के मुताबिक नहीं हुआ है। डीपीआरओ ने बताया कि गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए लगभग साढ़े 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन गांव में कहीं भी लाइट नहीं मिलीं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में दूसरा पंचायत भवन बनवाने की तैयारी हो रही थी, जिस पर रोक लगा दी गई है। पहले से बने पंचायत भवन की ही दशा सुधारने का निर्देश दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि लगभग तीस लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई है। ग्राम सचिव अभिषेक पाल और ग्राम प्रधान मोहम्मद रिजवान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे मिले शौचालय, बिना एस्टीमेट के बनी सीसीरोड
अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र ने माधौगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत नौमलिकपुर का निरीक्षण किया। गांव में एनएलओबी के तहत जारी बजट के सभी शौचालय अधूरे मिले। पंचायत घर भी अपूूर्ण मिला। विभागीय सूत्रों के मुताबिक गांव में एक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इस कार्य के लिए एस्टीमेट की स्वीकृति नहीं ली गई है और इस पर लगभग चार लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि आख्या मिलते कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed