फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3 died in thunderstorm

डाल टूटने और पेड़ पलटने से दो की मौत, वृद्धा जिंदा जली

Sun, 10 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
3 died in thunderstorm
शहर में धूल भरी आंधी के दौरान चालकों को वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। रविवार शाम जिले में आई तेज आंधी और बारिश में अलग-अलग जगह तीन लोगों की मौत हो गई। सांडी में पेड़ की डाल गिरने से किशोरी की तो लोनार कोतवाली क्षेत्र में पेड़ टूटने से युवक की मौत हो गई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में घर में लगी आग आंधी में फैलने से वृद्धा की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई निवासी प्रतिभा उर्फ खुट्टो (16) अपनी बड़ी बहन बरखा (24) पुत्री महिपाल के साथ शौच के लिए गई थी। वापस घर जाते समय रास्ते में नीम के पेड़ की डाल टूटकर दोनों पर गिर पड़ी। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और डाल के नीचे दबी बहनों को निकाला, लेकिन तब तक प्रतिभा की मौत हो गई। बरखा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले जाया गया है।
विज्ञापन

बावन प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम निजामपुर निवासी रमन कुमार (20) पुत्र छोटेलाल रविवार शाम जगदीशपुर बाजार गया था। वहां से वापस गांव निजामपुर जाते समय रास्ते में ही तेज आंधी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह निजामपुर के पास पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। आंधी में पेड़ टूट गया और रमन इसी में दब गया। जब तक लोगों ने पेड़ हटाया तब तक रमन की मौत हो चुकी थी। घटना से रमन के परिवार में कोहराम मच गया। रमन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी राधा और छह माह का पुत्र है।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर में तेज आंधी के दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आठ घरों को आग ने चपेट में लिया। यहां भतीजे के साथ रह रही रमिया (60) पत्नी हीरालाल की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा गुड्डू, जगदीश, झब्बू पुत्रगण नन्हें के मकान पूरी तरह जल गए।

जगदीश के घर में रखे 50 हजार रुपये, सिलाई मशीन आदि जल गई। इसी तरह सुधीर पुत्र हरीराम, सुरेश पुत्र कन्हई, लख्मीचंद्र पुत्र पालू, सुरेश महात्मा पुत्र रामकिशन, सतीश पुत्र विजयराम की झोपड़ियां भी जल गईं। घटना की जानकारी पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed