फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   26 food samples were collected and sent to the laboratory before the festival.

Hardoi News: त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों के 26 नमूने भर कर प्रयोग शाला भेजे

Mon, 29 Sep 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
26 food samples were collected and sent to the laboratory before the festival.
हरदोई। त्योहारों में पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 22 से 29 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के 26 नमूनों भर कर प्रयोगशाला भेजा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से साबूदाना, सूजी, खोवा, घी, बर्फी, सरसों तेल, बेसन, हल्दी, धनिया पाउडर आदि के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन के मुताबिक, 22 सितंबर को शहर के विशाल मेगा मार्ट से साबूदाना, सूजी और सेंधा नमक के नमूने लिए। कासिमपुर से दुकानदार अनिल के यहां से सेंधा नमक और घी, भटौली के दुकानदार अखिलेश के यहां से खोया का नमूना भरा गया। 23 सितंबर को अतरौली के दिनेश पाल के यहां से दूध की बर्फी, राघौपुर के एनजीएम मसाला दुकानदार से धनिया पाउडर, मल्लावां के रामपुर बाजार से अनिल कुमार के यहां से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

25 सितंबर को शाहाबाद की गल्ला मंडी स्थित संजय गुप्ता की दुकान से सरसों तेल, सांडी तिराहा से दुकानदार रोहित कुमार के यहां से बेसन, नवाबगंज के मो़ रिजवान के यहां से कैंपा कोला, बिलग्राम के जरौली शेरपुर के मोहम्मद मुकर्रम, गुफरान और रियाजुद्दीन के यहां से एक-एक नमूना सरसों तेल का लिया। इसी तरह 28 सितंबर को पांच और 29 सितंबर को छह नमूने भरे गए। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुधा कनौजिया, मान सिंह निरंजन, कुमार चित्रसेन, दीपेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed