फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   25 hazar ka inaami pakda

25 हजार का इनामी पांच साथियों समेत गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
25 hazar ka inaami pakda
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी शातिर और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पिछले कुछ समय में हुईं चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा पुलिस ने किया है। लगभग पांच लाख रुपये के चोरी के जेवर व अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को पिछले कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि कुछ लोग चोरी का माल बेचने की फिराक में सब्जी मंडी के आसपास एकत्र होते हैं। ये लोग अनापशनाप रुपये खर्च कर रहे हैं और होटलों में रुकते हैं। इस पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सब्जी मंडी के पास से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो चोरी की घटनाएं खुलीं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए लोगों में शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ला निवासी शिवाकांत उर्फ तुन्नू पुत्र राम शंकर गुप्ता पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। उसके साथी नितिन मिश्रा उर्फ पंडित पुत्र आजाद मिश्रा निवासी आलूथोक कछियाना, नफीस उर्फ पेठा पुत्र सलीम निवासी भट्ठापुरवा, मुकेश पुत्र प्यारेलाल निवासी बावन चुंगी, सादिक उर्फ गोलू पुत्र साकिर निवासी सब्जई कस्बा पिहानी और कासिम उर्फ बिहारी पुत्र रफीक निवासी इदरीशगंज कोतवाली शहर को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से सोने का एक हार, दो झुमकी, दो अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, 12 जोड़ी बिछिया बरामद की हैं। इन्हीं लोगों की निशानदेही पर एक अन्य स्थान पर पॉलिथीन में रखी हुई छह जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी चांदी की पायल, सोनू की एक जोड़ी झुमकी, सोने की चूड़ी के तीन टुकड़े, चांदी की पांच अंगूठी, सोने की एक जेंट्स अंगूठी बरामद की है। एक एलईडी टीवी, स्टेट बैंक के दो ग्रीन कार्ड, सेंट्रल बैंक का एक डेबिट कार्ड, स्टेट बैंक का एक मास्टर कार्ड, एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि 15 नवंबर को आवास विकास कालोनी, सात दिसंबर को सुभाष नगर, दस दिसंबर को आजाद नगर, 25 दिसंबर को आजाद नगर, 23 नवंबर को लखनऊ चुंगी के निकट हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। खुलासा करने वाली टीम में शहर कोतवाल जगदीश यादव, एसएसआई राजवंत सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, दीवान राजेंद्र यादव, होरीलाल, सत्य प्रकाश सिंह, अभिनंदन यादव व सिपाही सम्राट रघुवंशी, राजेश यादव, प्रवेंद्र पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed