{"_id":"616b0e4a68e534751f0b5b9a","slug":"24-orphan-child-will-get-laptop-hardoi-news-knp658550276","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में अनाथ 24 बच्चों के हाथों में जल्द होगा लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में अनाथ 24 बच्चों के हाथों में जल्द होगा लैपटॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना काल में अनाथ हुए जिले के 24 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है। अक्तूबर के अंत तक लैपटॉप वितरण की तैयारी है।
कोरोना काल में मां-बाप को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई व लड़कियों के विवाह तक के लिए शासन ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरूआत की थी। जनपद में ऐसे 105 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। 83 बच्चों के खातों में प्रतिमाह 4000 रुपये के हिसाब से सहायता राशि भेजी जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि योजना में 18 वर्ष की आयु तक के ऐसे बच्चों का चयन किया जाता है जिनके माता-पिता दोनों या फिर किसी एक की मृत्यु कोविड महामारी से हुई है।
उनके बच्चे कक्षा नौ या इससे ऊपर की कक्षा में या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 18 वर्ष तक के छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट उपलब्ध कराया जाना है। शासन स्तर से बजट का आवंटन कर दिया गया है। लैपटॉप की खरीद जेम पोर्टल से की जाएगी। उन्होंने बताया कि शेष 22 निराश्रित बच्चे जो अभी चयनित किए गए हैं, उनमें से भी नियमानुसार पात्रों का चयन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री लखनऊ में करेंगे शुरुआत
हरदोई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि लैपटॉप वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में करेंगे। उसी दिन जिले में आयोजन करने के बाद इन पात्रों का वितरण किया जाएगा।