फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2273 candidates will appear for NEET at five centres

Hardoi News: पांच केंद्रों पर 2273 अभ्यर्थी नीट में होंगे शामिल

Sun, 04 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 04 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
2273 candidates will appear for NEET at five centres
फोटो-02- जीआईसी में नीट की परीक्षा की तैयारी करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन


एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और बीवीएससी और एएच सीटों के लिए होता है चयन
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) आज होगी। नीट के लिए पांच विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिन पर 2,273 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
नीट कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को मिली है। एजेंसी ने केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया है। आज होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार को परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में व्यवस्थाओं को जुटाया गया। नीट के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और बीवीएससी और एएच सीटों के लिए प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन होता है।
विज्ञापन

नीट के लिए सीएसएन पीजी कॉलेज में 528, जीजीआईसी में 257, जीआईसी में 528, श्रीवेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में 480 और महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की जानकारी नोडल अधिकारी मो. राशिद को दे दी गई थी। परीक्षा केंद्रों पर उनकी तरफ से ही व्यवस्थाओं को जुटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed