{"_id":"5cd32015bdec22076c4ec78c","slug":"21557340181-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 लाख नई पौध जिले में लाएगी दो गुनी हरियाली.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 लाख नई पौध जिले में लाएगी दो गुनी हरियाली.....
विज्ञापन
हरदोई। जिले में इस बार 44 लाख पौधे रोपित कर हरियाली लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में साढ़े 22 करोड़ के लक्ष्य के साथ जिले का लक्ष्य भी वन विभाग को निर्धारित कर आवंटित कर दिया गया है। यह लक्ष्य पिछले साल की तुलना में दोगुना है। लक्ष्यों की पूर्ति शत प्रतिशत हुई तो इस बार जिले में दूनी हरियाली नजर आएगी।
हर बार की तरह ही इस बार भी मई में वन विभाग हरियाली यानी पौध रोपण को लेकर सजग हो गया है। निदेशालय की ओर से पूरे प्रदेश में 22 करोड़ 55 लाख पौधे इस बार रोपित करने की योजना बनाई गई है। इसके बाद जिलेवार भी लक्ष्यों का निर्धारण कर जिले के वन विभागों को जिम्मेदारी दी गईं। इसमें हरदोई को 44 लाख 46 हजार 266 पौधों को रोपित करवाना है। जिला पौधरोपण समिति की बैठक में इस लक्ष्य को पाने के लिए डीएम पुलकित खरे ने जिले के वन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए व विभागवार पौधे लगवाने का लक्ष्य भी आवंटित कर दिया। डीएफओ राकेश चंद्रा ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर इस बार भी वन विभाग अपने लक्ष्यों को पूरा करेगा।
कुछ इस तरह विभागवार निर्धारित किया गया लक्ष्य
विभाग आवंटित पौध संख्या
वन विभाग 1116684
ग्राम्य विकास विभाग 2223600
राजस्व विभाग 222360
पंचायती राज विभाग 222360
आवास विकास विभाग 7680
औद्योगिक विकास विभाग 4500
नगर विकास विभाग 31853
लोक निर्माण विभाग 28714
सिंचाई विभाग 24600
रेशम विभाग 3308
कृषि विभाग 71286
पशु पालन विभाग 5400
सहकारिता विभाग 8900
उद्योग विभाग 9086
विद्युत विभाग 4320
माध्यमिक शिक्षा 88944
बेसिक शिक्षा 88944
प्राविधिक शिक्षा 13480
उच्च शिक्षा 13480
श्रम विभाग 3576
स्वास्थ्य विभाग 9316
परिवहन विभाग 3680
रेलवे विभाग 5541
रक्षा विभाग 4639
उद्यान विभाग 222344
पुलिस विभाग 7680
पिछले साल 21 लाख 64 हजार का था लक्ष्य
पिछले साल जिले में कुल 21 लाख 64 हजार 306 पौधे रोपित करने का लक्ष्य था। जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष अधिक यानि 21 लाख 74 हजार 540 पौधे लगाए गए।
जिले मेें शत प्रतिशत नहीं दी जा सकी जिओ टैगिंग की सूचना
जिले में पिछली बार हुए पौधरोपण करने के बाद संबंधित विभागों व अधिकारियों को पौधरोपण की फोटो जिओ टैगिंग करने के निर्देश थे लेकिन शत प्रतिशत जिओ टैगिंग की सूचना अभी तक नहीं दी जा सकी है। सिनेमा रोड पर वन विभाग की ओर से 120 पौधे लगाए गए थे, जिसमें अब तक सिर्फ 20 जिंदा बचे हैं जबकि शेष बचे नहीं हैं। यहां तक की उनके लिए बनाए गए ट्री गार्ड भी नष्ट हो चुके हैं। जो 20 जिंदा हैं वह वहां के दुकानदारों की देखभाल की वजह से हैं। उन्होंने न सिर्फ रोजाना पौधों को पानी दिया बल्कि ट्री गार्ड भी स्वयं लगवाए।
विज्ञापन
सात रेंजों में खुदने लगे गड्ढे
पौधरोपण का लक्ष्य मिलने के बाद से ही जिले की सातों रेंजों में गड्ढे खुदने लगे हैं। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो पौध रोपण के लक्ष्य के मुताबिक 11 लाख से अधिक का लक्ष्य विभाग को दिया गया है। इसके लिए गड्ढों की खुदाई की जा रही है।