फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजा की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजा की मौत

Fri, 22 Mar 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजा की मौत
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर मोड़ के निकट वाहन ने साइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई, जबकि एक भतीजा घायल हो गया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी विश्वनाथ यादव (40) पुत्र बादशाह खेती करते थे। शुक्रवार शाम वह साइकिल से भतीजों रोशन (8) और हिमांशु (5) पुत्रगण किशन यादव के साथ होली मिलने घर से निकले थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर मोड़ के निकट किसी वाहन ने विश्वनाथ की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विश्वनाथ, रोशन और हिमांशु उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक विश्वनाथ और रोशन ने दम तोड़ दिया। हिमांशु को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोशन की मां शिवप्यारी बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक बेहटा गोकुल उमेश्वर यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तहरीर मिलने पर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed