फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सड़क हादसों में दंपति समेत चार घायल

सड़क हादसों में दंपति समेत चार घायल

Fri, 09 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दंपति समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक घायल की गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर निवासी संजय कुमार (25) शुक्रवार को बाइक से अल्हापुर तिराहा गए थे। उनके साथ पत्नी पूनम (22) भी थी। तिराहा के निकट रोड के किनारे बाइक रोककर ठेले से फल खरीद रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दंपति घायल हो गए। बाइक चला रहा संजय हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर पूनम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने कार सवार का पीछा किया। चालक कार छोड़कर भाग गया। क ोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर गयंद निवासी नितिन (20) गांव निवासी मोहित (18) के साथ बाइक से कस्बा आ रहे थे।

रास्ते में बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहा नितिन हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
सवायजपुर (ब्यूरो)। लोनार थाना क्षेत्र के भैलामऊ निवासी उधव का बेटा देवेश (42) शुक्रवार को पहचान के व्यक्ति के अंतिम में शामिल होने बाइक से फर्रुखाबाद के पंचाल घाट जा रहा था। उसके साथ गांव के ही अजीत (30) भी था।

सवायजपुर बस अड्डा के निकट रूपापुर की तरफ से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवेश व अजीत घायल हो गए। बाइक चला रहा देवेश हेलमेट लगाए था। हादसे के दौरान हेलमेट टूट गया।


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed