{"_id":"5e0a3eb78ebc3e87ba644fa0","slug":"20-hajar-ka-enami-pakda-hardoi-news-knp535354340","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय बैंक लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय बैंक लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। स्वॉट टीम व देहात कोतवाली पुलिस को रविवार देर रात को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय शातिर बैंक लुटेरे को पकड़ा है। उस पर यूपी व एमपी के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कौशांबी पुलिस ने हाल ही में 20 हजार का इनाम घोषित किया है। एसपी ने आरोपी के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
घटना का खुलासा कर एसपी अमित कुमार ने बताया कि रविवार को स्वॉट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि देहात कोतवाली के महोलिया शिवपार के पास एक संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। जिस पर स्वॉट टीम ने देहात पुलिस की मदद से घेराबंदी की। पुलिस टीम को देख संदिग्ध ने फायर कर दिया। भागते समय पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा व कुछ कारतूस मिले हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक पाठक उर्फ सुनील पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम कचोरा घाट थाना चित्राहाट जनपद आगरा बताया है। एसपी ने बताया कि आरोपी शातिर अंतर्राज्यीय बैंक लुटेरा है। वह गिरोह बनाकर बैंक लूट व अन्य वारदातों को अंजाम देता है। उस पर मध्यप्रदेश के अशोकनगर, कटनी, विलासपुर, रीवा व उत्तरप्रदेश के कौशांबी, इटावा, लखनऊ में बैंक लूट व डकैती मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी पर हाल में कौशांबी पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।
इंसेट...
इस टीम को मिली सफलता
हरदोई। अंतर्राज्यीय बैैैैंक लुटेरों को गिरफ्तार करने वाले टीम के कार्यों की एसपी ने सराहना की है। एसपी ने बताया कि देहात कोतवाली निरीक्षक रंधा सिंह, स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक वीके सिंह, कांस्टेबिल सौरभ कुमार, अखिल मलिक, स्वॉट टीम के कांस्टेबिल अभिनंदन, जयवीर राठी, सुभाष मौर्या, समीर को सफलता मिली है।