फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 people died in byke accident

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

Fri, 22 Mar 2019 11:46 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
2 people died in byke accident
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

बुधवार रात पिहानी जंगबहादुरगंज मार्ग पर ग्राम राभा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौना निवासी अनूप सिंह पुत्र स्व. ऋषिपाल परिवार के साथ पिहानी कस्बे के मोहल्ला मुरीदखानी में रहता था। बुधवार शाम अनूप अपने गांव जरौना गया था। उसके साथ मुरीदखानी निवासी नितिन (16) पुत्र बलराम सिंह व जरौना निवासी गोविंद (17)  पुत्र श्रवण जोशी भी थे। बुधवार देर रात तीनों एक ही बाइक से जरौना से पिहानी आ रहे थे। जंगबहादुरगंज मार्ग पर ग्राम राभा के निकट दूसरी तरफ से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी आशीष मिश्रा और मंसूरनगर निवासी विवेक उर्फ टिंकू अवस्थी (35) पुत्र राजेश अवस्थी सवार थे। हादसे में अनूप और विवेक की मौत हो गई जबकि नितिन, गोविंद और आशीष घायल हो गए। विवेक शाहाबाद में ट्रैक्टर एजेंसी पर कार्य करता था। उसके परिवार में पत्नी मनु अवस्थी, सात वर्षीय पुत्री आस्था और छह वर्षीय पुत्र यश है। अनूप के परिवार में मां बेरला और भाई हैं। वह कस्बे में ही केबल की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन

 जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड के अभिलेखों के मुताबिक बुधवार रात एक बजकर दस मिनट पर मृतक अनूप को अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजन उसका शव जबरन ही अपने साथ ले गए। रात में दो बजकर 15 मिनट पर फिर से शव जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed