फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 friend died in accident

आगरा जा रहे सीतापुर के दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Wed, 26 Aug 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
2 friend died in accident
हरदोई। बाइक से आगरा जा रहे सीतापुर निवासी दो दोस्तों को मंगलवार शाम शाहाबाद के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के महोली थाने के पैला किसा गांव निवासी संदीप उर्फ छोटे (25) पुत्र छोटेलाल मंगलवार को गांव निवासी दोस्त श्रवण (27) पुत्र रामहृदय के साथ बाइक से आगरा निवासी बहनोई सीटी के घर जा रहा था। शाहाबाद के पास हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर एक ढाबे से कुछ दूरी पर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मृतकों के पास मिले फोन और अन्य दस्तावेजों से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बदहवास परिजन देर रात मौके पर पहुंचे। पिता छोटेलाल ने बताया कि संदीप खेती करता था, वह विवाहित था। जबकि उसका दोस्त श्रवण अविवाहित था। वह छह भाइयों में छोटा था। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed