फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 byke rider died in an accident

बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 17 Sep 2017 11:19 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 17 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रविवार को कार और बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल बाइक सवार ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। गाजू मोड़ पर कार छोड़कर चालक भाग गया। कछौना थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

 संडीला कस्बे के शोरा कोठी निवासी ललित गुप्ता (45) इलेक्ट्रीशियन थे। संडीला के इंडस्ट्रियल स्टेट के अलावा हरदासपुर स्थित प्राइवेट फैक्ट्रियों में विद्युत संबंधी कार्य देखते थे। रविवार को वे कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम खेरवा निवासी विजेंद्र उर्फ पिंटू सिंह (45) के साथ बाइक से किसी कार्य से हरदासपुर गए थे। हरदासपुर से लौटते समय हरदोई-लखनऊ मार्ग पर संडीला की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पिंटू और ललित गुप्ता बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ललित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पिंटू सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान पिंटू ने भी दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकला, लेकिन बाद में वह गाजू रोड़ पर तेरवा मार्ग पर कार छोड़कर फरार हो गया। ललित गुप्ता के पुत्र नितिन गुप्ता ने कछौना कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed