{"_id":"5bc62415bdec2269637c13a5","slug":"191539712021-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर घर भेज दिया।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम दौराज निवासी संदीप (15) पुत्र रामपाल को बुखार आने पर शहर के धर्मशाला रोड पर संचालित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा सड़क किनारे शव रख दिया। जिसकी जानकारी होने पर एसआई कय्यूम मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि किशोर की बीमारी से मौत हुई थी। परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।