{"_id":"598369744f1c1b994d8b483b","slug":"191501784436-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के आतंक से परेशान गदाईपुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के आतंक से परेशान गदाईपुर के लोग
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव गदाईपुर में एक बंदर के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। कुछ दिनों में बंदर आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है। गुरुवार की सुबह कमलेश की पत्नी रेखा को बंदर ने काट लिया। रेखा को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर के खौफ के चलते बच्चे घरों से नहीं निकल रहे हैं। गांव के लोग भी बंदर के डर से घर से लाठी डंडा लेकर ही बाहर निकलते हैं। इससे पहले बंदर गांव के सूरज, पंकज, रिंकू की पत्नी व बेटी को भी काट कर घायल कर चुका है। गांव के राजेश व नीरज आदि ने बताया कि गांव से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर वन विभाग का कार्यालय है। कई बार कार्यालय में शिकायत करने पर भी वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- बंदर के आतंक से परेशान गदाईपुर के लोग
-आधा दर्जन लोगों को काट कर किया घायल
- वन विभाग ने अब तक नहीं पकड़ा बंदर
विज्ञापन
- बंदर के आतंक से परेशान गदाईपुर के लोग
-आधा दर्जन लोगों को काट कर किया घायल
- वन विभाग ने अब तक नहीं पकड़ा बंदर